कब्ज क्या होती है जानें कारण और उपाय

कब्ज क्या होती है ये तो सारे लोग जानते हैं कि अधिकतर रोग पेट की खराबी से होते हैं। यदि पेट ठीक रहे तो ज्यादातर रोग उत्पन्न ही ना हो, पेट की खराबी में सबसे भयंकर कब्ज ही है। अगर ये भी कहें कि कब्ज बहुत रोगों की जननी है तो अनुचित नहीं होगा।

कब्ज क्या होती है जानें कारण और उपाय
कब्ज क्या होती है जानें कारण और उपाय

कब्ज होने के कारण –

कब्ज होने के कई कारण हो सकते हैं, इनमें कुछ मुख्य कारण निम्नलिखित हैं।

  1. भोजन ठीक न होना।
  2. बाहर का खाना खाना। ज्यादा तला हुआ खाना खाना।
  3. पानी की कमी या बहुत कम पानी पीना।
  4. चिंता या क्रोध करना।
  5. हानिकरक औषधि या ज्यादा मात्रा में औषधि प्रयोग करना।
  6. तम्बाकू, धूम्रपान या शराब का सेवन करना।
  7. अनियमित दिनचर्या।
  8. कम फाइबर युक्त खाना।

कब्ज क्या होती है जानें इसके लक्षण–

कब्ज के निम्नलिखित लक्षण हो सकते हैं।

  1. मल त्याग करने में कठनाई होना या बहुत सख्त मल आना।
  2. पेट में सूजन।
  3. पेट में दर्द।
  4. पेट की खराबी से खाने की इच्छा ना करना और वजन में कमी होना।

READ MORE-https://khabarstore11.com/%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%88/

कब्ज को दूर करने के उपाय–

कब्ज क्या होती है कब्ज दूर करने के लिए अपनी दिनचर्या, खानपीन और ब्यायाम पर ध्यान देना चाहिए।
इसके कुछ घरेलू उपाय निम्नलिखित हैं।

  1. सुबह आधा किलो पपीता खाकर ऊपर से दूध पीने से राहत मिल सकती है।
  2. 300 ग्राम अमरुद खाकर ऊपर से गर्म दूध पीने से राहत मिल सकती है।
  3. सोते समय गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से आराम मिल सकता है।
  4. रात को सोते समय ठंडे पानी या दूध के साथ एक या दो चम्मच इसबगोल प्रतिदिन सेवन करने से कब्ज में आराम मिल सकता है।
  5. सुबह उठकर कुल्ला या दंत मंजन करने के बाद एक गिलास नॉर्मल पानी फिर उसके बाद गुनगुने पानी में नींबू निचोड़कर पिए फिर सोच जाएं, कुछ ही दिनों में आराम मिल सकता है।
  6. रात को सोते समय दूध में एक अंजीर और दो मुन्नक्का बीज निकालकर दूध में पकाकर और चबा चबा कर खाएं उसके ऊपर से दूध पीलें ऐसा करने से जल्दी आराम मिल सकता है।
  7. रात को गर्म दूध के साथ एक चम्मच त्रिफला लेने से आराम मिल सकता है।
  8. सोंठ + हरड़ + अजवायन समान मात्रा में लेकर पानी में उबालकर वो पानी लेने से आराम मिल सकता है।
  9. जितना हो सके फाइबर युक्त खाना खाना चाहिए।

अगर फिर भी समस्या बनी रहती है तो एक चिकित्सक से सलाह लेना सहायक हो सकता है।

Leave a Comment