चेहरे के दाग धब्बे | कील मुंहासे का घरेलू उपाय (ACNE)

कील मुंहासे का इलाज कील मुहासे एक आम समस्या है, जो युवायों में खासकर देखने को मिलती है। कील मुहासे ज्यादातर चेहरे पर देखने को मिलता है।

चेहरे के दाग धब्बे | कील मुंहासे का इलाज (ACNE)
चेहरे के दाग धब्बे | कील मुंहासे का इलाज (ACNE)


कील मुहासे के कारण –

  1. त्वचा को अच्छे से साफ नहीं करना।
  2. खराब दिनचर्या।
  3. हार्मोन में परिवर्तन से युवा लोगों में कील मुहासे देखने को मिल सकते हैं।
  4. तेलीय त्वचा।

READ MORE-https://khabarstore11.com/%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a6-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%a3-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%89%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%af/

कील मुंहासे का इलाज-

  1. नारियल का पानी – रोजाना सुबह शाम नारियल का पानी चेहरे पर लगाना चाहिए।
  2. काली मिर्च – पंद्रह या बीस काली मिर्च को शुध्द गुलाब जल में पीसकर रात को कील पर लगाकर सोने से आराम मिल सकता है।
  3. नीम – नीम के बीजों को सिरके में पीसकर लेप करने से कील मुहासे में आराम मिलेगा।
  4. पुदीना – हरे पुदीना को अच्छे से पीसकर रात को सोने से पहले कील मुहासे वाली जगह पर लगाएं, सुबह ठंडे पानी से मुह को धोने से कील मुहासे में जल्दी आराम मिलता है।
  5. अजवायन – चालीस ग्राम अजवायन को तीस ग्राम दही में पीसकर रात को सोने से पहले कील मुहासे वाली जगह पर लगाएं, सुबह गर्म पानी से मुह को धोने से कील मुहासे में आराम मिल जाता है।
  6. चंदन – चंदन को नीबू के रस में घिसकर लगाएं।
  7. जायफल – जायफल को दूध में घिसकर लगाने से आराम मिलता है।
  8. नारंगी – नारंगी के छिलकों को सुखाकर, चहरे पर मलने से आराम मिलता है।
  9. घी – शुध्द देशी घी रात को चहरे पर मलना चाहिए।
  10. ककडी – ककडी का रस रोजाना एक गिलास पीना चाहिए।
  11. दूध की मलाई – दूध की मलाई में नीबू निचोड़ कर मलें।

ध्यान दें – उपर्युक्त सूचनाएं केवल सामान्य सलाह के रूप में हैं, यदि कील मुहासे गंभीर हैं या अन्य समस्याएँ उत्पन्न कर रहे हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेना महत्वपूर्ण है।

Leave a Comment