दस्त ( लूज मोशन ) के कारण, लक्षण, और घरेलू उपचार (Home Remedies For Loose Motion)

दस्त ( लूज मोशन ) दस्त एक आम बीमारी है। जो किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती है दस्त वायरल इन्फेक्शन, अस्वस्थ खाना खाने से, साफ पानी न पीने से होता है।

दस्त ( लूज मोशन ) के कारण, लक्षण, और घरेलू उपचार (Home Remedies For Loose Motion)
दस्त ( लूज मोशन ) के कारण, लक्षण, और घरेलू उपचार (Home Remedies For Loose Motion)

दस्त के लक्षण –

  1. थोड़ी – थोड़ी देर में दस्त होना।
  2. शरीर में कमजोरी महसूस होना।
  3. भूख ना लगना आदि।

READ MORE-https://khabarstore11.com/%e0%a4%86%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%86%e0%a4%aa-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a0%e0%a5%80%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a4%96/

दस्त ( लूज मोशन ) के घरेलू उपाय।

  1. बहुत ज्यादा पानी पिएं जिससे शरीर में पानी की कमी महसूस न हो।
  2. अनार की पत्तियों को पीसकर उसमें दो चम्मच शक्कर डालकर उपयोग करने से दस्त ठीक हो सकते हैं।
  3. एक गिलास नारियल पानी में एक चम्मच पिसा हुआ जीरा मिलाकर पीने से दस्त में आराम मिल सकता है।
  4. कच्चा पपीता पानी में उबालकर एक – दो दिन खाने से आराम मिल सकता है।
  5. जायफल को नींबू में मिलाकर चाटने से दस्त में आराम मिल सकता है और अगर अफरा भी है तो वो भी ठीक हो सकता है।
  6. एक चम्मच नींबू के रस में दो चम्मच दूध मिलाकर पीने से आराम मिल सकता है।
  7. जामुन की तीस पत्तियों को लेकर उसमें सैंघा नमक मिलाकर उसकी गोलियां बना लें और उन गोलियों को दिन में दो या तीन बार चूसने से आराम मिल सकता है।
  8. दही के पानी के साथ आम की गुटली की गिरी को पीसकर नाभि वाले हिस्से पर लगाने से आराम मिल सकता है।
  9. अनार पर मिट्टी का लेप लगाकर उसको भूनकर उसका रस निकालकर एक चम्मच शहद के साथ लेने से आराम मिल सकता है।
  10. डेढ़ चम्मच ईसबगोल की भूसी को दही में मिलाकर खाने से जल्दी आराम मिल सकता है।
  11. कच्चे केले को उबालकर उसकी रोटी खाने से आराम मिल सकता है।
  12. अमरूद की पत्तियों को उबालकर उसका पानी पीने से आराम मिल सकता है।

आप घर पर ये उपाय कर सकते हैं लेकिन अगर आराम न मिले तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। ज्यादा समय तक दस्त रहने से गंभीर समस्याओं का कारण बन सकते हैं।

Leave a Comment