दाद एक स्किन इन्फेक्शन है और इसे कैसे ठीक करें

दाद एक स्किन इन्फेक्शन है। जो हमारे स्किन के ऊपर दिखाई देते हैं। इससे हमारे शरीर में बहुत ही खुजली और परेशानी होती है

दाद एक स्किन इन्फेक्शन है और इसे कैसे ठीक करें
दाद एक स्किन इन्फेक्शन है और इसे कैसे ठीक करें

दाद के कारण–

दाद कई कारणों से हो सकता है जैसे लू लगना,अपच होना,खून में विकार, साबुन से इन्फेक्शन होना, ज्यादा चूना इस्तेमाल करना, मां के दूध में खराबी, स्त्रियाँ के मासिकधर्म में बदलाव होना, फंगल इन्फेक्शन और भी आदि कारणों से हो सकता है।

दाद के लक्षण –

लाल फुंसियां शरीर पर हो जाती हैं।
त्वचा के आसपास बदलाव।

READ MORE-https://khabarstore11.com/%e0%a4%86%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%86%e0%a4%aa-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a0%e0%a5%80%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a4%96/

दाद के घरेलू उपचार–

  1. सबसे पहले ज्यादा तेल,मिर्च मसाले,मिठाई,खट्टी चीजें, इन सबको खाना बंद करदे क्योंकि ये वस्तुएं दाद को बढ़ाते हैं।
  2. नींबू के रस में सुहागा मिलाकर दाद पर लगाने से दाद ठीक हो सकता है।
  3. भुना हुआ सुहागा और भुनी हुई फिटकरी बराबर मात्रा में लगाने से दाद ठीक हो सकता है।
  4. जिन लोगों को दाद, खाज, खुजली की समस्या ज्यादा रहती है उन लोगों को एक गिलास पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर सुबह खाली पेट नियमित पीना चाहिए।
  5. साफ नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर उस पानी को छानकर उस पानी के नहाने से आराम मिलता है।
  6. अमलतास की पत्तियों को दाद वाली जगह पर मलने से आराम मिल सकता है।
  7. तुलसी के पत्ते दाद वाली जगह पर मलने चाहिए।
  8. आक का दूध निकालकर दाद वाली जगह पर मलने से आराम मिल सकता है।
  9. किसी चीज से दाद को खुजलाएं फिर उस पर अंजीर का दूध लगाने से आराम मिल सकता है।
  10. सिंघाड़े की बेल को पीसकर दाद वाली जगह पर लगाने से आराम मिल सकता है।
  11. नीम की पत्तियों को दही में पीसकर दाद वाली जगह पर लगाने से आराम मिल सकता है।
  12. जमीकंद की सब्जी खानी चाहिए।
  13. एलोवेरा जैल दाद पर लगाने से आराम मिल सकता है।
  14. साफ सफाई का ध्यान रखें, अपने आस पास स्वच्छता बनाए रखें।

दाद एक स्किन इन्फेक्शन है अगर उपचार के बाद लक्षण बने रहते हैं तो डॉक्टर से परामर्श करना ठीक रहेगा।

Leave a Comment