धुंधली दृष्टि : आँखों में धुंधलापन (aankhon se kam dikhai dena)

आँखों से कम दिखाई देना एक आम समस्या है, जो कई कारणों से हो सकती है, इस समस्या में व्यक्ति को कम दिखाई देना, धुंधला – धुंधला दिखाई देना, आँखों में दर्द होना आदि समस्या हो सकती है।

धुंधली दृष्टि : आँखों में धुंधलापन
धुंधली दृष्टि : आँखों में धुंधलापन

आँखों से कम दिखाई देने के कारण –

आंखों से कम दिखाई देने के निम्न लिखित कारण हो सकते हैं,

  1. लगातार डिस्प्ले देखना।
  2. आंखों में कोई चोट लगना।
  3. मोतियाबिंद, ग्लूकोमा, आदि परेशानी दिखना।
  4. आंखों की परेशानी में आँखों की अच्छे से देखभाल नहीं करना आदि बहुत सारे कारण हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें –डैंड्रफ का रामबाण इलाज करें ये 7 घरेलू उपाय

आँखों से कम दिखाई देने पर कुछ घरेलू उपाय –

  1. सूर्योदय के समय हरी घास पर चलना आंखो के लिए बहुत ही लाभकारी है। सुबह आधे घंटे नंगे पैर घास पर चलने से आंखो और शरीर को बहुत लाभ मिलता है।
  2. रोजाना सुबह आंवले के रस में शहद मिलाकर पीने से आंखों की परेशानी में बहुत फायदा पहुंचता है।
  3. आधा चम्मच शुद्ध मक्खन, आधा चम्मच पिसी मिश्री, एक चौथाई चम्मच पिसी काली मिर्च मिलाकर चाटें। चाटने के बाद नारियल की गिरी के तीन या चार टुकड़े खाकर ऊपर से पाव चम्मच सौंफ चबा चबा कर खाएं। ये उपाय सुबह–सुबह रोज पंद्रह बीस दिन करें, इस प्रयोग से जल्दी आराम मिल सकता है।
  4. कुंजे वाली मिश्री, बड़ी सौंफ, बादाम को पीसकर चूर्ण बनाकर तेरह तेरह ग्राम की पुड़िया बना लें, जब सोने जाएं तो एक गिलास दूध के साथ एक पुड़िया खाकर सोएं, आराम मिल सकता है।
  5. पालक के रस का सेवन करें।
  6. केला खाना लाभकारी साबित हो सकता है।
  7. बादाम की ठंडाई बनाकर पीना लाभकारी है।
  8. जब भी स्क्रीन की तरफ देखें तो आंखो को जल्दी जल्दी छपकाएं जिससे आंखे तरल रहें और ड्राइनेस की परेशानी ना हो।
  9. आंखो की कसरत करें। आंखो को दाएं बांए ऊपर नीचे चारों तरफ घुमाएं।
  10. दिन में छः या सात बार आंखे ठंडे पानी से धोनी चाहिए।

नोट – वैसे तो ये आम समस्या है लेकिन आंख हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है, अगर व्यक्ति को ज्यादा परेशानी महसूस हो रही है तो व्यक्ति को तुरंत चिकत्सिक को दिखाना चाहिए। साथ ही स्वस्थ आहार लें, नियमित व्यायाम करें, तनाव से बचें और आंखो की सही से देखभाल करें।

Leave a Comment