निम्न रक्तचाप (Low Blood Pressure) है तो क्या करना चाहिए।

निम्न रक्तचाप Low blood pressure या हाइपोटेंशन अगर देखा जाए तो ये एक सामान्य परेशानी है, जो बुजुर्गों में ज्यादा देखने को मिलती है, लेकिन आजकल की भगदौड़ भरी जिंदगी में ये परेशानी हर उम्र के व्यक्तियों में देखी जा सकती है। निम्न रक्तचाप की स्तिथि सामान्य नहीं है, अगर इस पर ध्यान न दिया जाए तो निम्न रक्तचाप बहुत सी बड़ी बीमारियों का कारण बन सकता है।

रक्तचाप blood pressure कम होने पर क्या करें
रक्तचाप blood pressure कम होने पर क्या करें

निम्न रक्तचाप (LOW BLOOD PRESSURE) के कारण –

निम्न रक्तचाप (LOW BLOOD PRESSURE) के निम्न लिखित कारण हो सकते हैं।

  1. कम भोजन करने से ये परेशानी व्यक्तियों में देखी जा सकती है।
  2. पाचनतंत्र ठीक न होने के कारण ये परेशानी व्यक्तियों में देख सकते हैं।
  3. असफलता, निराशा और हताशा से भी ये परेशानी देखी जा सकती है।
  4. ज्यादा सोचना या कम नींद लेना भी एक कारण हो सकता है।
  5. डिहाइड्रेशन भी एक कारण हो सकता है।
  6. अधिक शराब या अधिक धूम्रपान भी एक कारण हो सकता है।

निम्न रक्तचाप (LOW BLOOD PRESSURE) के लक्षण –

  • निम्न रक्तचाप होने पर व्यक्ति को थकान, चक्कर आना महसूस हो सकते हैं।
  • निम्न रक्तचाप होने पर व्यक्ति की नाड़ी का चलना धीमा हो जाता है।
  • निम्न रक्तचाप की परेशानी में हाथ पैर ठंडे लग सकते हैं।
  • मानसिक तनाव भी निम्न रक्तचाप का कारण बन सकता है।

यह भी पढ़ें- उल्टी रोकने के घरेलू उपाय

निम्न रक्तचाप (LOW BLOOD PRESSURE) के घरेलू उपाय-

  1. कच्चे लहुसन की दो कली सुबह खाली पेट दातों से कुचलकर खाएं।
  2. पीपल के पत्तों के रस को शहद में मिलाकर चाटना लाभकारी हो सकता है।
  3. मक्खन में मिश्री मिलाकर खाना भी लाभकारी हो सकता है।
  4. पानी में गुड़, नींबू, नमक मिलाकर उसको अच्छे से घोलकर दिन में दो या तीन बार पीना लाभकारी है।
  5. यदि गर्मियों में चक्कर आते हैं या जी घबराता है तो आंवले का शरबत बहुत ही लाभकारी है।
  6. अगर व्यक्ति को चक्कर आ रहे हैं तो पच्चीस ग्राम मुनक्का शुद्ध देशी घी में सेककर और उसमें सैंधा नमक मिलाकर खाने से चक्कर आना बंद हो सकता है।
  7. यदि पेट की परेशानी से चक्कर आ रहे हैं तो आधे गिलास पानी में नींबू और नमक मिलाकर पीना लाभकारी साबित हो सकता है।
  8. सूखा आंवला साढ़े छः ग्राम, सूखा दाने वाला धनिया साढ़े छः ग्राम लेकर दोनों को अधकुट कूट लें, रात को सोने से पहले ढाई सौ ग्राम पानी में किसी मिट्टी के बर्तन में भिगोने के लिए रख दें, सुबह पानी को छानकर दो चम्मच धागे वाली मिश्री को पीसकर पानी में मिलाकर पीने से कैसा भी चक्कर हो सब में लाभकारी नुस्का है।
  9. रात को बादाम भिगोदें सुबह दूध के साथ उसकी ठंडाई बनाकर पीना लाभकारी है।
  10. चूड़ामढ़ी रस डेढ़ सौ मिली ग्राम शहद के साथ सुबह शाम लेने से आराम मिल सकता है।
  11. नवजीवन रस की एक एक गोली शहद के साथ लेना लाभकारी है।
  12. कांचनाभ रस की एक एक गोली शहद के साथ लेना लाभकारी है।
  13. वसंत कुमार रस की एक एक गोली अनार के रस के साथ या शरबत के साथ लेना लाभकारी है।
  14. शहद का शरबत बनाकर सुबह शाम लेना लाभकारी है।
  15. सितंबर महीने को छोड़कर छाछ का सेवन रोज करना चाहिए।
  16. चुकंदर का सेवन नित्य करना लाभकारी है।
  17. तिलों के चूर्ण में आंवले का चूर्ण समान मात्रा में मिला लें, अब इस चूर्ण की एक चम्मच सुबह शाम शहद के साथ लेना लाभकारी है।
  18. हमेशा बाई ओर करवट लेकर ही सोएं इस तरीके से सोना बहुत ही लाभकारी है।

पुरुषों में नार्मल बीपी(BP) कितना होना चाहिए

21-25 साल- 120/78
26-30 साल- 119/76
31-35 साल- 114/75
36-40 साल- 120/75
41-45 साल- 115/78
46-50 साल- 119/80
51-55 साल- 125/80
56-60 साल- 129/79
61-65 साल- 143/76

महिलाओं में नार्मल बीपी(BP) कितना होना चाहिए

21-25 साल- 115/70
26-30 साल- 113/71
31-35 साल- 110/72
36-40 साल- 112/74
41-45 साल- 116/73
46-50 साल- 124/78
51-55 साल- 122/74
56-60 साल- 132/78
61-65 साल- 130/77

यह भी पढ़ें- सिर दर्द के लक्षण और उपाय

नोट –

निम्न रक्तचाप (LOW BLOOD PRESSURE) को हमेशा सामान्य रखने के लिए अधिक पानी पिएं, स्वस्थ आहार खाएं, रोज व्यायाम करें, सुबह शाम टहलने जाएं, तनाव से दूर रहें और हमेशा खुश रहें।
अगर परेशानी सामान्य नहीं हो रही है तो तुरन्त चिकत्सिक से परामर्श करें, निम्न रक्तचाप को हल्के में न लें।

Leave a Comment