Gay ka ghee: गाय का घी खाने के फायदे

क्या आपको पता है गाय का घी (Gay ka ghee) व्यक्ति के लिए कितना फायदेमंद है, गाय के घी के इतने अनगिनत फायदे हैं जिन के बारे में लोग नहीं जानते हैं। अगर और किसी घी की बजाय अगर गाय का शुद्ध घी प्रयोग किया जाए तो बहुत सी बीमारियों से बचा जा सकता है।

Gay ka ghee: गाय का घी खाने के फायदे
Gay ka ghee: गाय का घी खाने के फायदे

(Gay ka ghee) खाने के फायदे

  1. अगर किसी व्यक्ति को एलर्जी है तो गाय का घी नाक में डालने से एलर्जी ठीक हो सकती है।
  2. मासिक स्राव में किसी भी तरह की गड़बड़ी है तो ढाई सौ ग्राम पानी में अगर घी पिघला हुआ है तो दो चम्मच और अगर घी जमा हुआ है तो आधा चम्मच मिलाकर वह पानी पीने से मासिक स्राव ठीक हो सकता है लेकिन यह उपयोग मासिक स्राव के दिनों में ही करना चाहिए।
  3. गाय का घी नाक में डालने से कान के परदे की परेशानी ठीक हो सकती है।
  4. अगर किसी व्यक्ति को नाक में खुश्की है तो गाय का भी नाक में डालने से खुश्की दूर हो जाती है और दिमाग भी तरोताजा हो जाता है।
  5. दो बूंद देसी गाय का घी नाक में डालने से माइग्रेन की परेशानी दूर हो सकती है।
  6. गाय का घी नाक में डालने से मानसिक शांति मिलती है और याददाश्त तेज हो सकती है।
  7. देसी गाय के उपयोग से नाक से पानी बहना, नाक की हड्डी बढ़ना और खर्राटे बंद हो सकते हैं।
  8. गाय का घी (Gay ka ghee) नाक में डालने से पागलपन में आराम मिल सकता है।
  9. 20 से 25 ग्राम गाय का घी में मिश्री मिलाकर खिलाने से शराब, गांजा और भांग का नशा ठीक हो सकता है।
  10. हाथ पैरों में जलन होने पर गाय का घी से तलवों पर मसाज करने से आराम मिल सकता है।
  11. अगर किसी व्यक्ति को हिचकी है और वह रुक नहीं रही है तो आधा चम्मच गाय का घी खाने से हिचकी रुक सकती है।
  12. गाय का दूध सेवन करने से एसिडिटी और कब्ज में आराम मिल सकता है।
  13. गाय का घी नियमित सेवन करने से बाल और वीर्य दोनों बढ़ता है और शारीरिक और मानसिक ताकत बढ़ती है।
  14. गाय का पुराना घी बच्चों की छाती और पीठ पर मालिश करने से कफ ठीक हो सकता है।
  15. अगर ज्यादा कमजोरी लगे तो एक गिलास दूध में एक चम्मच गाय का घी और मिश्री मिलाकर पीने से कमजोरी दूर हो जाती है।
  16. संभोग के बाद अगर कमजोरी है तो एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच गाय का घी पीने से कमजोरी दूर हो जाती है।
  17. फफोलों पर गाय का घी लगाने से आराम मिल सकता है।
  18. सुबह खाली पेट और रात को सोते समय एक चम्मच गाय का शुद्ध घी में एक चम्मच बुरा, 3-4 काली मिर्च तीनों को मिलाकर चाटकर ऊपर से मीठा गर्म दूध पीने से आंखों की रोशनी ठीक रहती है।
  19. गाय का घी, (Gay ka ghee) छिलका सहित पिसा हुआ काला चना और बुरा तीनों को मिलाकर लड्डू बना लें और सुबह खाली पेट एक लड्डू मीठे गुनगुने दूध के साथ चबा चबाकर खाने से औरतों में प्रदर रोग की परेशानी नहीं होती और सुडौल, बलवान हो सकता है।
  20. गाय के घी को ठंडे पानी में फेंट लें, फिर घी को अलग कर लें और ऐसा कम से कम 100 बार करें। फिर घी को निकाल कर उसमें थोड़ा सा कपूर डालकर अच्छे से मिला लें अब यह एक ऐसी औषधि हो गई है जो चर्म रोगों के लिए बहुत ही लाभकारी है अगर शरीर पर कोई भी परेशानी है जैसे दाद, खाज, खुजली आदि है, तो यह दवाई लगाने से आराम मिल सकता है।
  21. गर्भवती मां अगर गाय का घी का सेवन करती है तो मां और बच्चे दोनों को फायदा मिलता है खासकर बच्चा चुस्त, तंदुरुस्त, फुर्तीला और दिमाग से शक्तिशाली पैदा होता है इसीलिए गाय का शुद्ध घी उपयोग करना चाहिए।

यह भी पढ़ें – जानें गुड़ खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं

नोट –

अगर व्यक्ति को घी प्रयोग करना है तो गाय के घी (Gay ka ghee) प्रयोग करना चाहिए जिससे आप बहुत सी बीमारियों से बच सकते हैं।
अगर कोई व्यक्ति किसी बीमारी से परेशान है तो घी उपयोग में लेने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेकर ही उपयोग करें।

Gay ka ghee

Leave a Comment