आयुर्वेद से जानें दैनिक दिनचर्या क्या रखें daily routine के कुछ खास तरीके

आयुर्वेद के अनुसार व्यक्ति की (Daily Routine) दिनचर्या कैसी होनी चाहिए इसके बारे में विस्तार से बताया है जो नीचे निम्नलिखित है।

आयुर्वेद से जानें दैनिक दिनचर्या क्या रखें (Daily Routine)
आयुर्वेद से जानें दैनिक दिनचर्या क्या रखें (Daily Routine)

आखिर Daily Routine क्या रखें

  1. सुबह उठते ही बासी मुंह से गुनगुना पानी पीना चाहिए और पानी ज्यादा से ज्यादा पिएं।
  2. जब भी पानी पिए बैठकर पिएं और मुंह में गोल-गोल घुमाकर घूंट – घूंट करके पिएं।
  3. भोजन बनाते समय सूर्य का प्रकाश और पवन का स्पर्श भोजन को अवश्य मिलना चाहिए।
  4. भोजन बनाने के बाद जितना जल्दी हो सके भोजन कर लेना चाहिए। लेकिन भोजन ज्यादा गर्म नहीं करना चाहिए ठंडा करके ही खाना चाहिए।
  5. सुबह का भोजन सूर्योदय से ढाई घंटे के अंतराल में कर लेना चाहिए। दोपहर का भोजन सुबह से थोड़ा कम करें। शाम का भोजन सूर्यास्त होने से पहले बिल्कुल कम करें या हल्का भोजन करें और ना ही करें तो अच्छा रहेगा।
  6. खाने के पैंतालीस मिनट पहले और डेढ़ घंटे बाद तक पानी न पिएं।
  7. Daily Routine में खाने के बाद सुबह किसी फल का रस, दोपहर को छाछ और शाम को देसी गाय का दूध जरूर पिएं।
  8. हमेशा सेंधा नमक का उपयोग करें इससे शरीर में बहुत से पोषक तत्व मिलते हैं।
  9. भोजन में मैदा बिल्कुल भी उपयोग न करें। गेहूं का आटा दस दिन, मकई ,बाजरा और ज्वार का आटा सात दिन से ज्यादा पुराना उपयोग न करें।
  10. सुबह और दोपहर का भोजन करने के बाद दस मिनट वज्रासन में बैठें, और बीस से पच्चीस मिनट बाईं ओर करवट लेकर लेट जाएं। ऐसा करने से खाना अच्छे से पचता है और शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है।
  11. ठंडा पानी, शराब और चाय बिल्कुल भी न पिएं। इससे अच्छा जूस, नींबू पानी, आदि पीना लाभकारी है।
  12. भोजन को चबा-चबाकर खाएं। आयुर्वेद के अनुसार भोजन को कम से कम बत्तीस बार चबा चबाकर खाना चाहिए।
  13. भोजन के बाद बिना सुपारी का मीठा पान खाना चाहिए जिससे कफ, वात, पित्त की समस्या दूर रहती है।
  14. चालीस साल की उम्र के बाद हर व्यक्ति को चुना अवश्य खाना चाहिए जो पानी के साथ, छाछ या दही के साथ लिया जा सकते है। चुना वात के रोगों का नाश करता है जिससे घुटने का दर्द कमर का दर्द या शरीर में और कहीं दर्द को दूर रखता है।लेकिन ध्यान रहे चुना बिना पथरी वाला खाना चाहिए।
  15. सुबह जल्दी जागकर सुबह के समय टहलने जाएं, व्यायाम करें, और अपनी दिनचर्या को ठीक रखें।
  16. सुबह ध्यान जरूर करना चाहिए और रात को सोने से पहले ध्यान करके सोना चाहिए। ऐसा करने से मन शांत रहता है, अगर मन शांत रहता है तो हमारा जीवन खुशहाल रहता है। और नींद भी अच्छी आती है।
  17. कम से कम आठ घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए।
  18. खाना खाने के कुछ समय बाद थोड़ा टहलने जरूर जाना चाहिए। लेकिन खाना खाने के एकदम बाद नहीं जाना चाहिए।थोड़ा आराम करके तब टहलने को जाना चाहिए।
  19. घर में एल्युमिनियम का बर्तन बिल्कुल भी उपयोग में ना ले। इसके अलावा मिट्टी का बर्तन सबसे अच्छा होता है अगर मिट्टी का बर्तन नहीं है तो स्टील का बर्तन,पीतल का बर्तन, तांबे का बर्तन, लोहे का बर्तन उपयोग कर सकते हैं।

नोट – अगर आपको अच्छे से जानना है कि (Daily Routine) में बर्तन कौन सा सबसे अच्छा उपयोग करने वाला है, तो हमारा दूसरा आर्टिकल पढ़े जिसकी लिंक नीचे दी हुई है जिसमें आपको अच्छे से पता चल जाएगा कि आप कौन सा बर्तन स्वस्थ रखने के लिए उपयोग कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें –आखिर किस बर्तन में खाना खाना चाहिए (mitti k bartan) और जाने 9 प्रकार के बर्तन के बारे में

आयुर्वेद से जानें दैनिक दिनचर्या क्या रखें (Daily Routine)

Leave a Comment